'राजनीति में जो दिखता है वो होता नहीं है, जो होता है वो दिखता नहीं है', बोले सीएम अशोक गहलोत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:10 PM IST

Ashok Gehlot: 25 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाए जाने से राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। इस बैठक को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए गहलोत की संभावित उम्मीदवारी के मद्देनजर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद के रूप में देखा गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. ‘गुणा-भाग’ का खेल है राजनीति- अशोक गहलोत
  2. सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया पर साधा निशाना
  3. सीएलपी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे गहलोत गुट के विधायक

Ashok Gehlot: राजस्थान में जारी राजनीतिक खींचतान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को कहा कि राजनीति ‘गुणा-भाग’ का खेल है, जहां जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो दिखता नहीं है। मुख्यमंत्री ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘कभी-कभी पसंद और नापसंद पर खबरें चलाई जाती हैं, जो किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करती हैं और अंततः यह मीडिया की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती हैं क्योंकि लोगों की सामान्य समझ असाधारण है और वे सब कुछ समझते हैं।’’

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। (File Photo)

‘गुणा-भाग’ का खेल है राजनीति- अशोक गहलोत

End of Feed