Rajasthan: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आसींद में भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत-Video

Rajasthan Dy CM in Asind Bhilwara: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री ने सवाईभोज प्रेम-सरोवर के सौंदर्यीकरण, लाइट एंड साउंड-शो और देवनारायण बालिका सह-आवासीय छात्रावास की घोषणा की।

Rajasthan Dy CM in Asind Bhilwara: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि 'भगवान श्री देवनारायण हम सभी के प्रेरणापुंज हैं', उन्होंने हमारी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा करते हुए समाज को जोड़ने के लिए आदर्श स्थापित किया और हमेशा सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। यही वजह है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मन में उनके प्रति आस्था है। भगवान देवनारायण ने बेसहारा, दीन-दुखियों की मदद तथा गौ रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

दिया कुमारी मंगलवार को आसींद में भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री देवनारायण जी ने समाज में फैली बुराईयों को समाप्त किया, समरसता और सद्भाव का वातावरण बनाया और समाज के विभिन्न वर्गों को साथ जोड़ते हुए एक आदर्श स्थापित किया। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का राष्ट्र निर्माण और संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पन्ना धाय जी का त्याग हमारे लिए प्रेरणादायी है। आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी गौरक्षक थे और यह गर्व की बात है कि समाज आज भी परम्पराओं को निभाते हुए गौरक्षा, गौपालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो कि प्रेरणादायी है। गुर्जर समाज में शिक्षा को लेकर काफी रूझान बढ़ा है। पशुधन और कृषि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए विशेष कार्य कर रही है। चाहे किसान सम्मान निधि हो, फसल बीमा सुरक्षा हो, डेयरी संघों का विकास हो, या फिर पशुधन की रक्षा हो की बात हो, सभी क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

End of Feed