​राजस्थान: पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस ने दिया कारण बताओ नोटिस, पार्टी छोड़ने का दिया है संकेत

यह नोटिस सोशल मीडिया पर सिंह की उस पोस्ट के कुछ घंटे बाद जारी किया गया जिसमें उन्होंने पार्टी से अलग होने का संकेत दिया था। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की ओर से जारी नोटिस में सिंह से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

Vishvendra Singh : कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने राज्य के पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कथित अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह नोटिस सोशल मीडिया पर सिंह की उस पोस्ट के कुछ घंटे बाद जारी किया गया जिसमें उन्होंने पार्टी से अलग होने का संकेत दिया था। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की ओर से जारी नोटिस में सिंह से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है और पूछा गया है कि उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने समेत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

Vishwendra singh

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस ने दिया कारण बताओ नोटिस।

सोशल मीडिया पर ही नोटिस का दिया जवाब

सिंह ने सोशल मीडिया पर ही नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है और वह भी अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। सिंह ने नोटिस जारी करने वाले अनुशासन समिति के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए एक पोस्ट में कहा, 'पहले आपके नोटिस का जवाब दूं या प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मेरे बारे में जो बयान दिया है, उस पर प्रतिक्रिया दूं?’ उन्होंने कहा, 'वह मुझे अपने बड़े भाई के रूप में देख रहे हैं और दूसरी ओर आपकी कारगुजारी सामने है.. मैं और मेरे समस्त कार्यकर्ता किंकर्तव्यविमूढ़ हैं।’

End of Feed