राजस्थान में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 72 IAS और 121 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 10:46 AM IST

Rajasthan IAS-RAS Transfer Posting: राजस्थान में सरकार बदलते ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की गई है। सूबे में 72 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। साथ ही 121 आरएएस अधिकरियों को भी बदला गया। अहम बात ये है कि अधिकतर जिले के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

Rajasthan News Today: राजस्थान में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। सूबे के 72 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए और साथ ही 121 आरएएस अधिकरियों को भी बदला गया। अधिकतर जिले के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। सरकार बदलने के बाद ऐसा होना आम बात है। नीचे उन सारे अधिकारियों के नाम जानिए, जिनके तबादले किए गए हैं।

Rajasthan IAS RAS Officers Transfer

72 आईएएस और 121 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर।

सरकार बदलते ही राजस्थान में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल

राजस्थान की नई भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पहला बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 72 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 121 अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए। इसके तहत चुरू के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव, केकड़ी के जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा को आयुक्त मिड डे मील, राजस्थान राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश बुनकर को महिला अधिकारिता विभाग में आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

End of Feed