Raj Bhavan Rename: बंगाल, केरल; उत्तराखंड... कई राज्यों में बदल गया राजनभवन का नाम

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद देशभर में ‘राजभवन’ का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ और ‘राज निवास’ का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ किया जा रहा है। इसी क्रम में केरल ने सोमवार को अपने राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से ‘लोकभवन’ कर दिया, जबकि पश्चिम बंगाल में भी नाम परिवर्तन लागू हो चुका है।

Raj Bhavan Rename: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर को देशभर के राजभवनों के नाम बदलकर लोकभवन करने का निर्देश दिया था। वहीं, राज निवासों का नाम बदलकर लोक निवास करने का आदेश दिया था। इसके बाद केरल में राजभवन का नाम सोमवार को बदलकर आधिकारिक तौर पर लोकभवन कर दिया गया। वहीं, बंगाल में भी राजनभवन का नाम बदल दिया गया है।

raj bhavan name change

कई राज्यों में राजभवन के नाम बदले गए।(फोटो सोर्स: kerala and bengal raj bhavan )

लोकतांत्रिक मानसिकता की एक ओर मील का पत्थर: राज्यपाल

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नाम बदलना "औपनिवेशिक मानसिकता" से लोकतांत्रिक मानसिकता की ओर बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।राज्यपाल ने बदलते समय के साथ नयी मानसिकता अपनाने के लिए राज्य के लोगों को भी बधाई दी।

बयान में कहा गया है कि राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन करने का प्रस्ताव सबसे पहले राज्यपाल आर्लेकर ने 2022 में अखिल भारतीय राज्यपाल सम्मेलन में रखा था, जब वह बिहार के राज्यपाल थे।

End of Feed