Cold Weather: उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश से पारा लुढ़का, कश्मीर में कड़ाके की ठंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2024, 11:49 PM IST

cold wave: मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई।

cold wave: उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की बारिश के बाद पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई, जबकि कश्मीर में भीषण शीतलहर जारी रही और पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया।हिमाचल प्रदेश में शिमला और आसपास के इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई, जिसके कारण राज्य में 30 सड़कें बंद हो गईं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह बूंदाबांदी हुई और कोहरा छाया रहा तथा न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

cold weather

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में दिन में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है।हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में भी अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिन में करनाल में भी ठंड का प्रकोप रहा और यहां अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जबकि सिरसा में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

End of Feed