देश

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश, कई जगह गिरे पेड़, प्लेन डायवर्ट

Delhi NCR Weather: दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की इस अवधि के लिए सामान्य है।

Image

दिल्ली में आंधी बारिश

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

विमान हुआ डायवर्ट

आंधी इतनी तेज थी कि विमानों को डायवर्ट करना पड़ गया। कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स के भी गिरने की खबर है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर को लेकर तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में मौसम को लेकर आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा-"पूरी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा,दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद) के आस-पास के इलाकों में धूल भरी आंधी / तूफान के साथ बारिश और 50-70 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।"

शनिवार- रविवार को हो सकती है बारिश

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की इस अवधि के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 47 से 64 प्रतिशत के बीच रही। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख और वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने पीटीआई से कहा- "नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात हल्की-फुल्की बारिश होगी और शनिवार एवं रविवार को बारिश की संभावना है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article