देश

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में 12 नक्सलियों का एनकाउंटर, शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया।साय ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ एनकाउंटर (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली ऑपरेशन
  • सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर
  • पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। आज सुबह से हो रहे एनकाउंटर में कम से कम 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। खुद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने इसकी पुष्टि की है।

बीजापुर नक्सली मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया।साय ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। साय ने कहा- ''गंगालूर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी खत्म हो गई है। हमारे सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।''

नक्सल विरोधी अभियान पर थे सुरक्षाबल

राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब पीड़िया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।

मारे जा चुके हैं 103 नक्सली

कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना के साथ, राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में इस साल अब तक 103 नक्सली मारे गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article