हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी, अब तक पांच लोगों की मौत; 45 लोग लापता

Himachal Pradesh Cloud Burst: Himachal Pradesh Cloud Burst: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। शाह ने इस स्थिति में मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की कई घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गयी और करीब 45 व्यक्ति लापता हैं तथा बारिश के कारण कई मकान, पुल और सड़कें बह गयी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपात अभियान केंद्र ने बताया कि कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाना इलाकों, मंडी के पधर और शिमला जिले के रामपुर में बादल फट गया। स्थानीय मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।

Himachal Pradesh Cloud Burst

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी

लापता लोगों की तलाश के लिए हो रहा ड्रोन का इस्तेमाल

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि बुधवार रात श्रीखंड महादेव के पास बादल फटने से सरपारा, गानवी और कुर्बन नालों में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके परिणामस्वरूप शिमला में रामपुर उपमंडल के समेज खुड (नाला) में जलस्तर बढ़ने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा 30 अन्य लापता हो गए। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि सड़कों के बह जाने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल पर मौजूद शिमला के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, पुलिस और होम गार्ड ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

End of Feed