Railway Coaches: रेलवे अब बनाएगा 'एंटी-इंजरी' कोच, दुर्घटना होने पर चोटों से बचेंगे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 9, 2023, 04:32 PM IST

हालांकि, बदलावों को लागू होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में सभी कोच फैक्ट्रियां इसे अपना लेंगी।

Anti-Injury Coaches: यात्रियों का सफर और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रेलवे अब चोट-रहित (Anti Injury)फिटिंग वाले यात्री कोच बनाने पर विचार कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस कदम का मकसद किसी अप्रिय घटना या अचानक ब्रेक लगने या झटके लगने की स्थिति में कोचों के अंदर मौजूद यात्रियों को चोटों से बचाना है। अधिकारी ने कहा कि अभी यात्री कोच के अंदर लगा एक कोट हैंगर मेटल का बना होता है और अचानक झटके या किसी घटना की स्थिति में अगर यात्री का सिर इससे टकराता है तो चोट लग सकती है। इसी तरह सामान रैक सहित यात्री डिब्बों के अंदर बहुत सारी फिटिंग के किनारे खुरदुरे होते हैं, जिन्हें अब भविष्य में सुधारा जाएगा।

Train Coaches

रेल कोचों में चोट से बचेंगे यात्री

कोच फैक्ट्री को दिए गए निर्देश

सूत्र के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे की सभी कोच निर्माण इकाइयों से कोचों के लिए उपकरण खरीद की योजना बनाते समय इसे ध्यान में रखने के लिए कहा है। बदलावों को लागू होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीनों में सभी कोच फैक्ट्रियां इसे अपना लेंगी। रेलवे बोर्ड का यह निर्देश उन प्रमुख रेल दुर्घटनाओं के बाद आया है, जिनमें इस साल कई लोगों की जान चली गई है। इसका उद्देश्य दुर्घटना या अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में चोटों की गंभीरता को कम करना है।

End of Feed