बारिश से हाहाकार: पटरियां भी पानी में डूबीं, 8 दिनों में 300 मेल-एक्सप्रेस ट्रेन और 406 यात्री ट्रेनें रद्द

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 13, 2023, 05:44 PM IST

पूरे उत्तर भारत में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हालात गंभीर हो गए हैं।

Rain in India: देश भर में हो रही जबरदस्त बारिश ने ट्रेनों की आवाजाही पर भारी असर डाला है। रेलवे ने बताया है कि पटरियों पर जलभराव के कारण सात जुलाई से 15 जुलाई के बीच 600 से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, 500 यात्री ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हैं। पटरियों पर जलभराव के कारण सात जुलाई से 15 जुलाई के बीच लगभग 300 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, 406 यात्री ट्रेनें रद्द की गईं।

इन राज्यों में जबरदस्त बारिश

पिछले कुछ दिन में भारी बारिश के बाद पटरियों पर जलभराव के कारण सात जुलाई से 15 जुलाई के बीच 300 से अधिक मेल व एक्सप्रेस ट्रेन और 406 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटरियों पर पानी भरने की वजह से 600 से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, 500 पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हुईं। उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार से तीन दिन तक लगातार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश दर्ज की गई।

End of Feed