Bullet Train पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव काअपडेट, 360KM पर काम लगभग पूरा, बताया क्यों हुई देरी

Ahmedama Mumbai Bullet Train Update : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन पर अपडेट दिया है, साथ ही उन्होंने इस परियोजना में हुई देरी की वजह भी बताई है। वैष्णव ने शनिवार को कहा कि इस मार्ग पर करीब 360 किलोमीटर के ट्रैक पर काम पूरा हो गया है।

Ahmedama Mumbai Bullet Train Update : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन पर अपडेट दिया है, साथ ही उन्होंने इस परियोजना में हुई देरी की वजह भी बताई है। वैष्णव ने शनिवार को कहा कि इस मार्ग पर करीब 360 किलोमीटर के ट्रैक पर काम पूरा हो गया है। इसे पूरा करने में ढाई वर्षों की देरी महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने की वजह से हुई। हालांकि, इस देरी की भरपाई करने की कोशिश रेलवे से तरफ की जा रही है।

bullet train

अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलनी है बुलेन ट्रेन।

13 नदियों पर पुल बनाए गए

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन भारत का पहला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर है। यह कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है जो कि मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगा। इस परियोजना की लागत करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये है लेकिन देरी होने की वजह से इसकी लागत बढ़ती जा रही है। इस रेल मार्ग के लिए 13 नदियों पर पुल बनाए गए हैं और पांच स्टील पुलों समेत दो पीएससी पुलों के माध्यम से कई रेलवे लाइनों और राजमार्गों को पार किया गया है। गुजरात में ट्रैक निर्माण तेजी से आगे बढ़ गया है।

End of Feed