'खुद जमानत पर बाहर हैं राहुल, असम आकर मुझे जेल भेजने की करते हैं बात', कांग्रेस सांसद पर भड़के CM हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 'राहुल गांधी असम आते हैं और मुझे जेल भेजने की बात करते हैं लेकिन वह भूल जाते हैं कि वह खुद जमानत पर बाहर हैं।' राहुल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बुधवार को एक दिन के असम दौरे पर पहुंचे।

Himanta Biswa Sharma : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। सरमा ने कहा कि 'राहुल गांधी असम आते हैं और मुझे जेल भेजने की बात करते हैं लेकिन वह भूल जाते हैं कि वह खुद जमानत पर बाहर हैं।' राहुल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बुधवार को एक दिन के असम दौरे पर पहुंचे।

rahul gandhi

असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी। तस्वीर-पीटीआई

राहुल जी को मेरी शुभकामनाएं-सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, ''लिखकर ले लीजिए, हिमंता बिस्वा सरमा को जरूर जेल भेजा जाएगा'। ये वही शब्द हैं जो विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बंद कमरे की बैठक में कहे। वह सिर्फ यह कहने के लिए असम आए थे, राहुल भूल जाते हैं कि देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वह खुद जमानत पर हैं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, राहुल जी। आज के दिन असम की मेहमाननवाजी का आनंद लें।'

End of Feed