कुली बनने के बाद अब बढ़ई बने राहुल गांधी, कीर्ति नगर की फर्नीचर शॉप में चलाई आरी, सीखा हुनर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 05:35 PM IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समाज के अलग-अलग तबकों तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को वह एक नए 'अवतार' में दिखाई दिए। वह अचानक दिल्ली के कीर्ति नगर के एक फर्नीचर दुकान पहुंचे और लकड़ी से बनने वाली सामग्रियों का जायजा लिया और कारगीरों से बात की।

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समाज के अलग-अलग तबकों तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को वह एक नए 'अवतार' में दिखाई दिए। वह अचानक दिल्ली के कीर्ति नगर के एक फर्नीचर दुकान पहुंचे और लकड़ी से बनने वाली सामग्रियों का जायजा लिया और कारगीरों से बात की। वायनाड के सांसद ने लकड़ी पर आरी चलाकर अपना हुनर भी दिखाया। राहुल को अपने बीच पाकर दुकानदार काफी खुश हुए।

kirti nagar

कीर्ति नगर के फर्नीचर की दुकान में राहुल गांधी।

थोड़ा सीखने की कोशिश की-राहुल

उन्होंने X पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मजबूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।'

End of Feed