Manipur Violence: राहुल गांधी आज करेंगे मणिपुर का दौरा, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 29, 2023, 01:24 PM IST

अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान झड़पें हुई थीं।

Rahul Gandhi Manipur Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान इंफाल और चुराचांदपुर में समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि मणिपुर लगभग दो महीने से जल रहा है, और उसे एक हीलिंग टच की सख्त जरूरत है ताकि समाज संघर्ष से शांति की ओर बढ़ सके। यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्यार की ताकत बनें, न कि नफरत की।

हिंसा में 100 से अधिक की जान गई

3 मई को उत्तर-पूर्वी राज्य में भड़की हिंसा के बाद से 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान झड़पें हुई थीं। मैतेई समुदाय राज्य की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत है और इंफाल घाटी में रहता है। दूसरी ओर नगा और कुकी जैसे आदिवासी आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं। इन दोनों समुदाय के बीच लगातार हिंसक संघर्ष जारी है।

End of Feed