Rahul Gandhi Podcast: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका सिस्टम छात्रों को आगे बढ़ाने के बजाय 'अंधभक्त' बनाना चाहता है। उन्होंने हाल ही में शुरू किए गए पॉडकॉट में इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' रैली का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि छात्र हितों और शिक्षा से जुड़े मुद्दे क्यों महत्वपूर्ण हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: Congress)
राहुल गांधी ने पॉडकास्ट में आगे कहा कि आदिवासी छात्रों के हॉस्टल से जुड़े मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र और मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को पढ़िए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी पर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखें, जिसमें मैंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बनने की मांग की।
RSS-BJP पर बरसे राहुल गांधी
रायबरेली सांसद ने कहा, ''पिछले एक महीने में मेरा काम मुझे हॉस्टलों, गांवों और राजधानियों तक ले गया। इस एपिसोड में मैं एक-एक पड़ाव के बारे में बात करूंगा।'' उन्होंने इंदौर में छात्रों से गूंज का उल्लेख करते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा के नेतृत्व में देश की संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है। बकौल राहुल, सिस्टम को अंधभक्त चाहिए, छात्र नहीं, क्योंकि छात्र सवाल पूछते हैं और व्यवस्था को असहज करते हैं।
राहुल गांधी ने सत्यनिकेतन की त्रासदी, शिक्षा बजट में कटौती, हॉस्टलों की कमी, परीक्षाओं में देरी, अटकी नियुक्तियों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर सवाल उठाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं', छात्राओं के साथ कथित मारपीट को लेकर बरसे राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नासिक में मैंने भूख हड़ताल पर बैठे आदिवासी छात्रों से मुलाकात की। जिन हॉस्टल नियमों और परिस्थितियों के खिलाफ वह प्रदर्शन कर रहे थे उसे लेकर मैंने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा और उसके तुरंत बाद हॉस्टल की आयु सीमा वापस ले ली गई। मैंने महाराष्ट्र के उन छात्रों को भी अपना समर्थन दिया, जो एमपीएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
