'स्टॉक मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप; पूछे ये 3 सवाल

Congress on Stock Market: राहुल गांधी ने कहा है कि पहली बार हमने नोट किया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और फाइनेंस मिनिस्टर ने स्टॉक मार्केट पर टिप्पणी की। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं दो लोगों की बात कर रहा हूं। PM और गृहमंत्री ने गलत इनफार्मेशन क्यों दी?

Rahul Gandhi Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद सियासी सरगर्मी और तेज हो चुकी है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इसे पीएम मोदी और भाजपा की नैतिक हार बता रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने टाइम्स नाउ नवभारत के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने स्टॉक मार्केट को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर गंभीर आरोप लगाया और पूछा कि पीएम ने गलत जानकारी क्यों साझा की?

Rahul Gandhi Slams Narendra Modi on Stock Market Issue

PM मोदी पर क्यों भड़के राहुल गांधी?

पीएम मोदी और शाह पर राहुल का आरोप

राहुल गांधी ने कहा है कि पहली बार हमने नोट किया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और फाइनेंस मिनिस्टर ने स्टॉक मार्केट पर टिप्पणी की। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं दो लोगों की बात कर रहा हूं। PM और गृहमंत्री ने गलत इनफार्मेशन क्यों दी? जिनका पैसा डूबा है हम उनको कहना चाहते हैं कि ऐसा PM के बयान से हुआ, जिसकी जांच होनी चाहिए।

End of Feed