'पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं', छात्राओं के साथ कथित मारपीट को लेकर बरसे राहुल गांधी

Delhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है।

Delhi Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु के साथ बातचीत का वीडियो जारी किया। इस दौरान, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के साथ फोन पर बातचीत करते हुए सुना गया।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर कहा, ''दिल्ली पुलिस हमारे छात्रों पर हुए हमले की एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर रही है। केरल की आथिरा और राजस्थान की रितु, दो युवा महिलाओं के साथ-साथ कई अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने पीटा।''

End of Feed