'ज्ञानेश जाएंगे, उन्हें बैठाने वाला सिस्टम भी जाएगा', प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

CEC Gyanesh Kumar Resignation: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

CEC Gyanesh Kumar Resignation: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रावधानों के खिलाफ राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Rahul Gandhi attac gyanesh kumar

राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि गांधी जयंती के पावन अवसर पर हजारों युवा अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए शांतिपूर्वक सड़कों पर उतरे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग बिल्कुल साफ और स्पष्ट है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके।

End of Feed