'भारत को विभाजित करना चाहती है भाजपा', वायनाड में गरजे राहुल गांधी; पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2023, 07:37 PM IST

Rahul Gandhi In Wayanad: राहुल गांधी ने दावा किया है कि भाजपा का लक्ष्य परिवारों को नष्ट करना है। भारत एक परिवार है, वे इसे विभाजित करना चाहते हैं। मणिपुर एक परिवार था, उन्होंने इसे नष्ट करने की कोशिश की। वे लोगों के बीच संबंधों को नष्ट कर देते हैं। सांसदी बहाल होने के बाद राहुल पहली बार वायनाड पहुंचे।

Rahul Gandhi News: सांसदी बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड पहुंचे इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ताधारी दल भाजपा पर एक के बाद एक तीखा प्रहार किया। राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा का लक्ष्य परिवारों को नष्ट करना है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने मणिपुर का अनुभव साझा किया और प्रधानमंत्री से कई तीखे सवाल पूछे।

Rahul Gandhi, Wayanad

वायनाड में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी।

राहुल गांधी ने बताया मणिपुर में उन्होंने क्या देखा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि 'मैं कुछ समय पहले मणिपुर गया था। मैं 19 साल से राजनीति में हूं और मैंने मणिपुर में जो अनुभव किया, वह पहले कभी भी अनुभव नहीं किया था। मणिपुर में हजारों लोग हैं, जिन्होंने इसे झेला है। किसी का घर जला दिया गया है, किसी की बहन के साथ बलात्कार किया गया है, और किसी के भाई और माता-पिता की हत्या कर दी गई है। यह ऐसा है जैसे किसी ने पूरे मणिपुर में मिट्टी का तेल फेंककर आग लगा दी हो।' राहुल गांधी ने कहा कि हर जगह खून है, हर जगह हत्या है, हर जगह बलात्कार है। मणिपुर में यही स्थिति है और प्रधानमंत्री ने संसद में 2 घंटे, 13 मिनट तक बात की, लेकिन उन्होंने मणिपुर पर सिर्फ 2 घंटे बात की। वह हंसे, मजाक किया। उनका मंत्रिमंडल हंसा, मजाक किया।'

End of Feed