'नफरत नहीं फैलने देंगे, भाजपा ने मणिपुर को ‘आग में झोंका'; तमिलनाडु में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

तमिलनाडु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों को डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग आज भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस एकजुट और सामंजस्यपूर्ण भारत में विश्वास रखती है, जहां सभी को बराबरी और सम्मान मिले।

तमिलनाडु में मतदान में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। उससे पहले प्रचार कार्य तेज हो गया है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसा के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के अल्पसंख्यकों को डराया-धमकाया और मणिपुर राज्य को आग में झोंक’ दिया।

राहुल गांधी

भाजपा अल्पसंख्यकों को डराने-धमकाने की राजनीति कर रही

तमिलनाडु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों को डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग आज भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस एकजुट और सामंजस्यपूर्ण भारत में विश्वास रखती है, जहां सभी को बराबरी और सम्मान मिले। उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा देश को जोड़ने और नफरत के खिलाफ संदेश देने के लिए निकाली गई थी। राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की सोच इसके विपरीत है, जो पूरे देश को एक विचारधारा के तहत चलाना चाहती है।

End of Feed