छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक निजी विमान के पहाड़ी से टकराने की खबर को जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया है। जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने इस खबर के आने के बाद मौके का मुआयना करने के बाद कहा कि यह अफवाह है। उन्होंने कहा कि मौका मुआयना करने के बाद चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है।
बता दें कि जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी । जिसके बाद मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह पहुंचे और जांच की।
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने दी ये जानकारी
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा, 'प्लेन क्रैश की खबर पर हम मौके पर पहुंचे हैं। पूरे जंगल में तलाश जारी है।अभी तक कहीं भी ऐसी कोई चीज नहीं मिली है।झारखंड,कोलकाता,भुवनेश्वर एटीसी से भी जानकारी मिली है कि कोई भी प्लेन,हेलीकॉप्टर मिसिंग नहीं है।'
लोगों ने भी नहीं सुनी विस्फोट की आवाज
जांच के दौरान उन्होंने लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सूनी है। और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
इससे पहले अपुष्ट खबरें आई थीं कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आरा पहाड़ से टकराकर एक निजी विमान क्रैश हो गया। हादसा जशपुर और नारायणपुर क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद आरा पहाड़ से आग की लपटें उठती देखीं गईं है।
