कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ‘संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)’ से मुक्त कराया जाएगा और उनकी स्वतंत्रता बरकरार रखी जाएगी। राहुल गांधी ने ओबीसी (OBC) जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक होना और तानाशाही नहीं चलाना ‘कांग्रेस का डीएनए’ है, लेकिन दूसरे दलों से कब पूछा जाएगा कि वे अपने यहां चुनाव क्यों नहीं कराते।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी
Rangareddy, Telangana | Our party is a democratic party. It is in our DNA that we do not run a dictatorship. Recent… t.co/7oRrprp45Y
— ANI (@ANI) Oct 31, 2022
