'वोटर अधिकार यात्रा' के जरिए 'वोट चोरी' के खिलाफ सीधी लड़ाई, राहुल गांधी बिहार से शुरू कर रहे हैं यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ 17 अगस्त से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17 अगस्त को वह अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के जरिये कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ बिहार की धरती से सीधी लड़ाई शुरू करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि यह केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि लोकतंत्र, संविधान और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।

rahul gandhi news

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो: PTI)

सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 'वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा। इस जनसभा में 'इंडिया' गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो सकते हैं।

End of Feed