देश

Rahul Gandhi News: कानपुर में बोले राहुल गांधी- कांग्रेस सरकार बनने पर कराएंगे 'आर्थिक जनगणना'

  • Agency by: IANS
  • Updated Feb 21, 2024, 10:40 PM IST

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने कहा कि कानपुर उद्योग नगरी है, यहां पर छोटे-मध्यम बहुत से उद्योग हैं, जिससे उत्तर प्रदेश को बहुत फायदा और रोजगार मिलता है। लेकिन, जीएसटी और नोटबंदी थोप कर यहां के छोटे-मध्यम उद्योगों को बर्बाद कर दिया गया।

Image

राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के 39वें दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कानपुर पहुंचे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के 39वें दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे देश में जाति जनगणना लागू करेंगे। इससे लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके बाद देश में आर्थिक जनगणना भी कराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग देश की असली ताकत हो, देश का आम आदमी ही देश की शक्ति बढ़ाता है। हिंदुस्तान के विकास के लिए जातीय जनगणना क्रांतिकारी कदम होगा। इससे ही लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा और इसके बाद देश में आर्थिक जनगणना भी कराएंगे, इससे पता लगेगा कि किसकी कितनी आबादी है और किसके हाथों में कितना धन है।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर को ना पेंशन मिलेगी और ना शहीद का दर्जा मिलेगा। चार साल बाद अग्निवीर को निकाल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में रोज पेपर लीक हो रहे हैं। प्रदेश के युवा सालों तैयारी करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट