राहुल गांधी का नया अंदाज, छत्तीसगढ़ में सिर पर गमछा और हाथ में दराती लेकर खेत में की धान की कटाई

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 29, 2023, 03:56 PM IST

अपने दो दिवसीय दौरे के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को रायपुर के कटिया गांव का दौरा किया उन्होंने वहां पर खेत में धान की कटाई की।

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन सुबह नवा रायपुर के पास कठिया गांव पहुंचे, यहां वो किसानों के साथ हाथ में हंसिया लेकर और सिर पर गमछा बांधे नजर आए, राहुल ने खेत में धान की कटाई भी की और वहां किसानों से बातचीत भी की, राहुल का ये अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

rahul gandhi

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन सुबह नवा रायपुर के पास कठिया गांव पहुंचे

उन्होंने धान की कटाई कर रहे किसानों और मजदूरों की मदद की और उनसे बातचीत भी की, राहुल ने छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र 'एक्स' पर किया।

End of Feed