'दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली', E20 पॉलिसी पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, देखें VIDEO

Rahul Gandhi E20 Viral Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे E20 पॉलिसी पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। अपनी कार के फ्यूल टैंक पर लगे E20 स्टीकर को दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह आम जनता की गाड़ियों और पैसों की बर्बादी है।

Rahul Gandhi E20 Viral Video: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक वीडियो के माध्यम से केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देशभर में इस्तेमाल हो रहे ई20 पॉलिसी (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने अपने इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया।

Rahul Gandhi E20 Petrol video

E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का एक्स पोस्ट (फोटो: X/@RahulGandhi)

सोशल मीडिया पर सामने आए लगभग 53 सेकंड के इस वीडियो में राहुल गांधी बारिश के दौरान अपनी कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे कार के ईंधन टैंक का ढक्कन खोलते हैं और उस पर लगे 'E20 Policy' (Rahul Gandhi E20 Policy Video) के स्टीकर को कैमरे की ओर दिखाते हुए इस पर सवाल उठाते हैं।

End of Feed