'अमेरिकी टैरिफ को लेकर क्या करेगी सरकार', राहुल गांधी बोले- हमारी अर्थव्यवस्था को कर देगा तबाह

US Tariffs: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क लगाये जाने का मुद्दा लोकसभा में उठाया और कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वह क्या करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे साझेदार देश (अमेरिका) ने 26 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा।

US Tariffs: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क (Tariffs) लगाये जाने का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और सरकार से सवाल किया कि इसे लेकर वह क्या करने जा रही है।

Rahul Gandhi Lok Sabha

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: @RahulGandhi)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सदन में शून्यकाल के दौरान, चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण करने का दावा करते हुए यह भी कहा कि इस पड़ोसी देश के साथ संबंध सामान्य होने चाहिए, लेकिन उससे पहले सीमा पर पूर्व की स्थिति बहाल होनी चाहिए और भारत की भूमि लौटाई जानी चाहिए।

End of Feed