'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने परिसीमन को तमिलनाडु की जनता के राजनीतिक अधिकारों को छीनने की साजिश बताया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के मल्लपुरम (महाबलीपुरम) पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के पुनर्गठन और 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए और जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने परिसीमन नीति और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

Delimitation on rahul gandhi

महाबलीपुरम में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी परिसीमन बिल के जरिए तमिलनाडु की जनता के राजनीतिक अधिकारों को छीनने और उनकी ताकत को कम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने राज्य की सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों से संसद में इस बिल को हराने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिसीमन का समर्थन करने वाला हर व्यक्ति तमिलनाडु के साथ गद्दारी कर रहा है। इतिहास उन्हें 18वीं सदी के गद्दार 'एट्टप्पन' के रूप में याद रखेगा, जिसने स्वतंत्रता सेनानी वीरपांडिया कट्टाबोम्मन को अंग्रेजों से पकड़वाया था।

End of Feed