सुधाकरन की नाराजगी हुई दूर? राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात; पूर्व अध्यक्ष बोले- UDF एकजुट

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस आलाकमान ने केरल के कन्नूर से लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन की नाराजगी की खबरों के बीच शनिवार को उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यूडीएफ एकजुट और मजबूत है।

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस आलाकमान ने केरल के कन्नूर से लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन की नाराजगी की खबरों के बीच शनिवार को उनसे मुलाकात की और कहा कि राज्य में पूरा संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) एकजुट है तथा इस विधानसभा चुनाव में 100 सीट जीतने की ओर अग्रसर है।

rahul sudhakaran

कांग्रेस आलाकमान से मिले सुधाकरन (फोटो साभार: @RahulGandhi)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सुधाकरन से मुलाकात के दौरान सांसद का परिवार तथा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने साफ किया कि केरल में यूडीएफ एकजुट और मजबूत है।

End of Feed