ऑटो ड्राइवर की ड्रेस पहन सवारी करते दिखे राहुल गांधी, दिल्ली में ड्राइवरों के साथ बैठकर खाई रोटी-आलू की सब्जी और सुनीं समस्याएं

Rahul Gandhi Auto Drivers Meeting: दिल्ली के टोडरमल पार्क, बंगाली मार्केट में राहुल गांधी ने ऑटो चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ड्राइवरों ने महंगाई, कमाई में कमी और बढ़ती गैस कीमतों की परेशानी बताई।

Rahul Gandhi Auto Drivers Meeting: दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित टोडरमल पार्क में राहुल गांधी (Rahul Gandhi Delhi visit) ने ऑटो चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ड्राइवरों के साथ बैठकर बातचीत की और उनके साथ साधारण भोजन भी किया। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम आम लोगों की परेशानियों को समझने और उनसे सीधे जुड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। ऑटो चालक रमेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को अपनी रोजमर्रा की मुश्किलों के बारे में बताया। उनका कहना था कि ऑटो का काम पहले की तुलना में काफी धीमा हो गया है और कमाई भी घट गई है।

Rahul Gandhi Auto Drivers Meeting

दिल्ली में ऑटो चालकों के बीच पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ दाल, रोटी और सब्जी भी खाई

राहुल गांधी ने उनसे उनके बच्चों की पढ़ाई, परिवार की स्थिति और रोज की कमाई के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान सभी ने साथ बैठकर दाल, रोटी और सब्जी का साधारण भोजन किया। एक अन्य ऑटो चालक अरिंदर कुमार शाह ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। खासकर गैस और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ने से परिवार चलाना कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उनकी बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिया कि वह ऑटो चालकों की समस्याओं को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सामने उठाएंगे।

End of Feed