राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग- कांग्रेस की लीगल टीम ने दाखिल की याचिका; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा कदम

राहुल गांधी की लीगल टीम ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। इससे पहले टीम ने रजिस्ट्री में याचिका दाखिल करने की शाम 4:30 बजे की समयसीमा के बाद अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लीगल टीम ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। इससे पहले राहुल गांधी की कानूनी टीम ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से व्यक्तिगत रूप से याचिका दाखिल करने के लिए निर्धारित समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। बता दें कि राहुल गांधी के साथ खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राजा और सुप्रिया सुले समेत 11 अन्य नेता भी सह-याचिकाकर्ता हैं।

rahul gandhi news (11)

ECI में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल। ANI

रजिस्ट्री में याचिका दाखिल करने के लिए मांगा था अतिरिक्त समय

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल करने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे तक था। राहुल गांधी की लीगल टीम ने इस समयसीमा के बाद भी व्यक्तिगत रूप से याचिका दाखिल करने की अनुमति देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। अब उनकी टीम की ओर से याचिका दाखिल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

End of Feed