देश

'राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी', ड्रग सिंडिकेट मामले में BJP का कांग्रेस पर तीखा हमला

Delhi Drug Haul Case : भाजपा नेता ने ड्रग सिंडिकेट के साथ कांग्रेस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। त्रिवेदी ने कहा कि 'राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब केवल नफरत का सामान नहीं बिक रहा बल्कि उसमें अब नशे का सामान भी बिक रहा है।'

Image

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में जब्त हुई है 5,600 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग, स्पेशल सेल की बड़ी सफलता
  • भारतीय युवा कांग्रेस की दिल्ली इकाई के आरटीआई प्रकोष्ठ का नाम सामने आया
  • कांग्रेस नेता की इस संलिप्तता पर राहुल गांधी पर हमलवार हुई भाजपा

Delhi Drug Haul Case : 5,600 करोड़ रुपए के ड्रग सिंडिकेट मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल के चेयरमैन की कथित संलिप्तता पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया। भाजपा नेता ने ड्रग सिंडिकेट के साथ कांग्रेस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। त्रिवेदी ने कहा कि 'राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब केवल नफरत का सामान नहीं बिक रहा बल्कि उसमें अब नशे का सामान भी बिक रहा है।'

'अब नशे का सामान भी मिलने लगा है'

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि 'ये एक बहुत गंभीर बात है। इससे यह ये साफ हो रही है कि राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान में अभी तक नफरत का सामान तो दिख रहा है, अब नशे का सामान भी मिलने लगा है।' दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुधांशु ने कहा, 'यहां केवल आरोप लगाने के लिए दस्तावेजों को पेश नहीं किया जा रहा है। बल्कि हमारे पास दस्तावेज हैं जो बताते हैं कि मार्च 2024 में भारतीय युवा कांग्रेस दिल्ली आरटीआई प्रमुख पद पर तुषार गोयल की नियुक्ति हुई।'

हुड्डा का मोबाइल नंबर भी है-भाजपा

उन्होंने सवाल किया कि क्या मादक पदार्थों के पैसे का इस्तेमाल कांग्रेस अपने प्रचार में कर रही है और क्या पार्टी का, कथित सरगना तुषार गोयल के साथ संबंध कारोबार तक भी है? उन्होंने सवाल किया कि क्या मादक पदार्थ डीलरों और कांग्रेस के बीच ऐसी कोई व्यवस्था है कि पार्टी के सत्ता में आने पर हरियाणा में उन्हें खुली छूट दी जाएगी? त्रिवेदी ने दावा किया कि गोयल की न केवल के सी वेणुगोपाल और दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें हैं बल्कि उनके पास हुड्डा का मोबाइल नंबर भी है।

हुड्डा परिवार से स्पष्टीकरण मांगा

उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने मीडिया के समक्ष दिल्ली युवा कांग्रेस के आरटीआई सेल के प्रमुख के रूप में गोयल की नियुक्ति का पत्र पढ़ा और दावा किया कि इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भी उल्लेख है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें