'नासमझ हैं राहुल गांधी', भाजपा सांसद बोले- देशभर में खो चुके हैं अपनी राजनीतिक जमीन

Budget Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर नजर आ रही है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तो राहुल गांधी को नासमझ करार देते हुए कहा कि वह देश भर में अपनी राजनीतिक जमीन खो रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' को लेकर प्रयास जरूर किया, लेकिन यह विचार विफल रहा।

Budget Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर नजर आ रही है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तो राहुल गांधी को नासमझ करार देते हुए कहा कि वह देश भर में अपनी राजनीतिक जमीन खो रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक देश के रूप में हम विनिर्माण में विफल रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि विनिर्माण का काम चीन की कंपनियों को दे दिया गया है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

भाजपा सांसद का राहुल पर पलटवार

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी बेहद नासमझ नेता हैं और उन्हें खुद ध्यान नहीं रहता है कि वह क्या बोल रहे हैं। मेक इन इंडिया को विफल कहना... मुझे लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश में स्वनिर्माण की जो धारा बही है उसे पूरी तरह से नकारने की चेष्ठा कर रहे हैं।

End of Feed