देश

इंटरनेशनल फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, 237 यात्रियों को लेकर जा रहा था विमान

Bomb Threat: तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर अधिकारियों को शहर जाने वाली एक इंटरनेशनल फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना उस वक्त की है जब 237 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरी, लेकिन फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। ​​

Image

विमान में बम की धमकी

Photo : iStock

Bomb Threat: तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर अधिकारियों को शहर जाने वाली एक इंटरनेशनल फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना उस वक्त की है जब 237 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरी, लेकिन फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों के सामान को भी खंगाला गया

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 237 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और फिर विमान की गहन जांच हुई, लेकिन विमान में कोई विस्फोट पदार्थ नहीं मिला। बता दें कि बम की धमकी मिलने के बाद की गई जांच में यात्रियों के सामान की गहन जांच भी शामिल है। हालांकि, जांच के बाद बम की सूचना गलत निकली।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article