'मोदी के वोटचोरी के प्लान को ध्वस्त करने के लिए सब लोग तैयार ', राहुल गांधी की टी बैठक के बाद INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राहुल गांधी के आवास पर हाई-टी बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित वोट चोरी के प्लान का पर्दाफाश करना चाहता है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट है। उन्होंने मोदी सरकार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर हुई चाय बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वोट चोरी के जो प्लानर हैं, अमित शाह, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार , इन लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि आप ये न सोचें कि आप देश के संस्थानों पर हमला करता रहेंगे और हम कुछ नहीं कहेंगे। आम लोगों के आवाज के बिना कल (सुप्रीम कोर्ट मार्च) जो हुआ वो नहीं हो सकता है।

india alliance.

विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए मोदी सरकार पर साधा निशाना।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं देश की जनता को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो हमारे साथ आए क्योंकि ये लड़ाई देश के लोकतंत्र के लिए है। हम देश की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि जिन लोगों ने वोट चोरी की है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि हम भविष्य में भी कई कदम उठाएंगे, लेकिन उसकी जानकारी अभी नहीं दूंगा, क्योंकि मैं बहुत सारी चीजें सरप्राइज रखना चाहता हूं।

End of Feed