राहुल गांधी ने बताया बीजेपी का अपना पसंदीदा नेता, वजह जानकर हो चौंक जाएंगे आप!

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम के 'Ask Me Anything' सेशन में बीजेपी के अपने पसंदीदा नेता का नाम बताते हुए सबको चौंका दिया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पसंद हैं, क्योंकि उन्होंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है और वे मिलिट्री हिस्ट्री के अच्छे जानकार हैं।

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के अपने पसंदीदा नेता के सवाल का जवाब दिया। राहुल गांधी ने ऐसे नेता का नाम लिया, जिसने सभी लोगों को चौंका दिया। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि बीजेपी से आपका पसंदीदा राजनेता कौन है? इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में अगर कोई नेता उन्हें पसंद है तो वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

rahul gandhi (3)

जेपी में किस नेता को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं राहुल गांधी? खुद लिया नाम। Congress X handle

राहुल गांधी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "कैप्टन अमरिंदर सिंह. उनके साथ मैंने बहुत काम किया है. वो बहुत कूल हैं. साथ ही वे मिलिट्री हिस्ट्री में एक्सपर्ट हैं. इसलिए मैं उनको काफी पसंद करता हूं.' आखिर में वे एक हल्की सी स्माइल के साथ कहते हैं- हेलो अंकल अमरिंदर। कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे. लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

End of Feed