राहुल गांधी नहीं मानते सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, बिना बताए चले जाते हैं विदेश, CRPF ने की शिकायत

पत्र में CRPF वीवीआईपी सुरक्षा प्रमुख ने राहुल गांधी के रवैए की शिकायत की है। CRPF ने आरोप लगाया है राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे।

Rahul Gandhi Security Protocols: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा चूक को लेकर CRPF के डीजी सिक्योरिटी ने पत्र लिखा है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि CRPF के वीवीआईपी सिक्योरिटी के प्रमुख सुनील जून ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दोनों को पत्र लिखा है। 10 सितंबर को पत्र लिखकर CRPF अधिकारी ने राहुल गांधी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल नहीं मानने का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप (PTI)

राहुल गांधी के रवैए की शिकायत

पत्र में CRPF वीवीआईपी सुरक्षा प्रमुख ने राहुल गांधी के रवैए की शिकायत की है। सुनील जून ने आरोप लगाया है राहुल गांधी अपनी सिक्योरिटी को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे। राहुल गांधी Z+ ASL सुरक्षा कैटिगरी के प्रोटेक्शन में आते हैं लेकिन उसके कायदे कानून का उल्लंघन करते हैं। CRPF सिक्योरिटी के येलो बुक (yellow book) प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना बताए विदेश यात्रा पर जाने की शिकायत भी की गई है।

End of Feed