सावरकर के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को समन, अदालत ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया आदेश

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के खिलाफ यह समन हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत के बाद जारी किया गया है। अदालत ने राहुल गांधी को 2 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुणे की एक अदालत ने समन जारी किया है। अदालत ने 2 दिसंबर को राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, यह समन हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत के बाद जारी किया गया है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी

बता दें, सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें दावा किया गया था कि गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में अपने संबोधन में कहा था कि सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें (सावरकर को) खुशी हुई थी। याचिका के अनुसार, सावरकर ने ऐसा कहीं नहीं लिखा है।

End of Feed