पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल संबंधी नयी नीति पर हस्ताक्षर किये; ब्राजील में पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात
दिल्ली में आज सुबह छह बजे का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 494 दर्ज किया गया। यानी यहां की वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीयू और जेएनयू में ऑनलाइन क्लासेस चलाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम में भी स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे की बात करें तो पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 बैठक से इतर इंडोनेशिया के नवनिर्वायित राष्ट्रपति से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील दौरे के बाद गुयाना जाएंगे, यह 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला गुयाना दौरा होगा। वहीं, इजराइली ने देर रात लेबनान की राजधानी में घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाया गया। हमलों में बेरूत के जिस क्षेत्र को निशाना बनाया गया वहां से पास में ही संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, संसद भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और कई दूतावास हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता अनिल देशमुख पर सोमवार रात हमला हुआ। यह हमला नागपुर में हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...
पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल संबंधी नयी नीति पर हस्ताक्षर किये; ब्राजील में पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात
