राहुल ने यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के कार्यकर्ताओं को बताया 'बब्बर शेर', आंदोलन को आगे जारी रखने का दिया संदेश

राहुल गांधी ने बैठक की शुरुआत में ही यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए उन्हें ‘बब्बर शेर’ बताया।

चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गुरुवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में यूथ कांग्रेस (IYC), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हाई-टी बैठक की।

rahul interact with nsui workers

राहुल ने यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल के कार्यकर्ताओं से बातचीत की

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने तीनों फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संदेश दिया।

End of Feed