राहुल गांधी का 'मिशन गुजरात'... 2 घंटे की बैठक में बना मास्टरप्लान; हर जिलाध्यक्ष पद के लिए रखे जाएंगे 6 नाम

Mission Gujarat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और (गुजरात) प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षकों के साथ एक 'प्रबोधन बैठक' की तथा गुजरात में 41 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के चयन पर मार्गदर्शन दिया। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में दो घंटे तक चली बैठक के दौरान गांधी ने कहा कि जब तक नेता आम लोगों से नहीं जुड़ेंगे तब तक पार्टी को जनसमर्थन नहीं मिलेगा।

Mission Gujarat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और (गुजरात) प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षकों के साथ एक 'प्रबोधन बैठक' की तथा गुजरात में 41 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के चयन पर मार्गदर्शन दिया। स्थानीय नेताओं ने बताया कि गांधी ने ऐसी इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक परियोजना के तहत ऐसा किया।

Rahul Gandhi in Gujarat

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेता (फोटो साभार: @INCGujarat)

जिलाध्यक्षों के चयन का ये है मास्टर

उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों की टीम हर जिला इकाई प्रमुख पद के लिए छह नाम सुझाएगी और अंतिम चयन 31 मई तक किया जाएगा। पूर्व विधायक गयासुद्दीन शेख ने बैठक के बाद बताया कि गांधी ने नेताओं से लोगों के संघर्षों में भाग लेने और उनके मुद्दों को उठाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, क्योंकि लोग सरकार से तंग आ चुके हैं।

End of Feed