देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता, दिल्ली में भी महसूस हुए झटके

Earthquake in Afghanistan: भूकंप के तेज झटकों से हिला अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता

Image

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके।

Earthquake in Afghanistan today : अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया बुधवार का भूकंप हाल के दिनों में एशियाई क्षेत्रों में आए भूकंपों की श्रृंखला में से एक था। भूकंप का केंद्र 121 किलोमीटर (75 मील) की गहराई पर था। तेज झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं, अभी तक जान मान की कोई सूचना नहीं है। बीते महीने 29 मार्च को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र काबुल के पास था। भूकंप का असर अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान के भी कई इलाकों में महसूस किया गया था।

हालांकि, यूरोपीयन मेडिटेरिनियन सेस्मोलॉजी सेंटर (ईएमएससी) ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई थी।

बुधवार तड़के फिलिपींस में भी भूकंप

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि इस भूंकप के झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए। बुधवार तड़के फिलिपींस में भी भूकंप के झटके आए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 थी। यूनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 30 किलोमीटर भीतर थी।

टेक्टोनिक प्लेट्स के नज़दीक स्थित है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान हिमालयन टेक्टोनिक प्लेट्स के नजदीक स्थित है। यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच लगातार टकराव होता रहता है। यही टकराव अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप का कारण बनता है।

दिल्ली-एनसीआर में 28 मार्च को लगे भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में बीते 28 मार्च को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन झटकों की वजह से लोग दहशत में आ गए और घरों एवं इमारतों से बाहर निकल आए। इससे पहले 26 मार्च को चीन में भूकंप आया था। स्थानीय समयानुसार 1:21 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर 4.2 की तीव्रता वाला यह भूकंप उत्तरी चीन के हेबई प्रांत के लैंगफैंग में स्थित योंगकिंग काउंटी में आया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!