Rahul PC Live: 'BJP नया चुनावी नक्शा बनाने जा रही', परिसीमन बिल पर राहुल गांधी बोले- 850 लोकतंत्र को खत्म करने का नंबर

Delimitation Bill: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को परिसीमन बिल और एसआईआर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Delimitation Bill: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को परिसीमन बिल और एसआईआर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित हो चुका है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जब चाहें, तब चुनावों में धांधली का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब भी चुनावों में हेराफेरी कर सकती है, लेकिन देश की जनता समझ चुकी है कि चुनावों में धांधली की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हमारी पोलिंग से पता चलता है कि देश के 80 प्रतिशत लोग और 100 फीसदी जेन जेड (Gen Z) मानते हैं कि पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चुनाव हड़प लेते हैं। अब वे एक नया प्लान, नया आइडिया लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा 10 साल से वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है... हमने रास्ता बंद कर दिया है। अब इन लोगों ने नई योजना बनाई है और एक नया रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं। आखिरी में इनका एस्केप प्लान अलग ढंग से बनेगा, हम उन्हें वहां पर भी पकड़ेंगे।

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन 14 करोड़ मतदाताओं ने वोट किया था, उन्हें चुनाव आयोग ने अवैध बताया है। हमने जब चुनाव आयोग से पूछा कि आप बता रहे हैं कि 14 करोड़ मतदाता फर्जी थे तो 2024 का चुनाव भी तो फर्जी था, लेकिन उन्होंने (चुनाव आयोग) आज तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में हमने वोटर डिलीशन दिखाया, असम में पूरे राज्य का पुनर्गठन भाजपा के हिसाब से किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चोरी की गईं। कर्नाटक में फर्जी वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीन महीने बाद चुनाव पलट दिया गया। मध्य प्रदेश और हरियाणा में वोटर जोड़े गए। एक ब्राजीलियन मॉडल को भी वोटर लिस्ट में ढूंढा गया।

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमारे पास पर्याप्त जानकारी है, जिससे वह बच नहीं पाएंगे। यह जानकारी जल्द जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तीनों एक नया आइडिया लेकर आए हैं। लोकसभा की 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने की बात कही जा रही है। इसके लिए महिला आरक्षण का बहाना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 850 हिंदुस्तान के लोकतंत्र को खत्म करने का नंबर है।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed