'देश में अराजकता, तबाही और अस्थिरता फैलाने की राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी', 'रिजीम चेंज' पर गौरव भाटिया का तीखा हमला

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र मकसद लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई भारत की मजबूत सरकार को गिराना और देश में अव्यवस्था पैदा करना है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्षऔर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे आक्रामक हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे देश में अराजकता, तबाही और अस्थिरता फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी का यह तीखा हमला राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर दिए गए बयानों और देश में कथित तौर पर 'सत्ता परिवर्तन' (Regime Change) को लेकर खड़े हुए विवादों के बाद आया है।

Gaurav bhatia

गौरव भाटिया

अराजकता का मॉडल

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र मकसद लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई भारत की मजबूत सरकार को गिराना और देश में अव्यवस्था पैदा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत की प्रगति और विकास से निराश होकर अराजकतावादी ताकतों का साथ ले रहे हैं।

End of Feed