देश

पापा, आपकी आंखों में जो सपने थे...राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, वीडियो शेयर कर कुछ इस तरह से किया याद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 20, 2023, 09:00 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन दिनों लद्दाख में है। यहां वो कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने भाजपा और संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत में आजादी की नींव हमारा संविधान है। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर अपने लोगों को संस्थागत ढांचे के प्रमुख हिस्सों में रखने का भी आरोप लगाया।

Image

राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी (फोटो- Congress & Canva)

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज राजीव गांधी की जयंती है। इस अवसर पर उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भावुक दिखे। राहुल गांधी इस समय लद्दाख में हैं और वहां पैंगोंग लेक के किनारे राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर राहुल गांधी ने एक भावुक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने राजीव गांधी के उन सपनों का जिक्र किया है, जो उन्होंने कभी भारत के लिए देखा था।

राहुल का इमोशनल पोस्ट

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- "पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।"

वीडियो में क्या है

राहुल गांधी के इस वीडियो में भारत की संस्कृति झलक रही है। इसमें राजीव गांधी, पैंगोंग झील, भारत के विभिन्न राज्यों के लोग और वहां की संस्कृति की झलक है। भारत के विकास की कहानी है।

लद्दाख से राहुल का संघ पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन दिनों लद्दाख में है। यहां वो कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने भाजपा और संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत में आजादी की नींव हमारा संविधान है। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर अपने लोगों को संस्थागत ढांचे के प्रमुख हिस्सों में रखने का भी आरोप लगाया।यहां राहुल गांधी ने युवाओं से बातचीत करते हुए कहा था कि भारत को 1947 में आजादी मिली और भारत में आजादी की नींव भारत का संविधान है। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान के कुछ नियम हैं। इसलिए आप संविधान को कैसे लागू करते हैं? जिस तरह से आप संविधान को लागू करते हैं, वह ऐसी संस्थाओं की स्थापना करके होता है जो संविधान के दृष्टिकोण का समर्थन करती हैं। लोकसभा, राज्यसभा, योजना आयोग, फोर्स ये सभी तत्व हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अब क्या हो रहा है... जब आप सीधे संविधान पर हमला करते हैं? अब भाजपा और आरएसएस क्या कर रही है कि वह अपने लोगों को संस्थागत ढांचे के प्रमुख हिस्सों में रख रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article