Haryana Chunav Result 2024: प्रियंका और राहुल गांधी ही नहीं, पूरी कांग्रेस पार्टी लेगी जीत और जलेबी का स्वाद!

Haryana Chunav Result 2024: आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। रुझानों के अनुसार कांग्रेस 10 साल बाद बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है। अगर पार्टी हरियाणा में जीत दर्ज करती है तो चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में रही जलेबी की व्यवस्था पूरी पार्टी के लिए हो जाएगी।

Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद आज यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को मतगणना हो रही है। मतगणना का कार्य जारी है, लेकिन रुझानों के अनुसार कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ 10 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में लड्डू बांटे जाने की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। हरियाणा में भी कांग्रेस नेता मिठाइयां बांट रहे हैं। चुनाव के दौरान जलेबी चर्चा में रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जलेबी को लेकर दिए गए भाषण को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने जमकर मजाक बनाया था। लेकिन हरियाणा में जीत के साथ राहुल गांधी ने सिर्फ बहन प्रियंका गांधी ही नहीं, पूरी पार्टी के लिए जलेबी की व्यवस्था कर दी है।

Rahul Gandhi Jalebi Party.

हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में रही जलेबी

दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मातूराम की जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जलेबी को लेकर एक रैली में भाषण भी दिया था। इस भाषण के बाद भाजपा ने राहुल गांधी का 'जलेबी की फैक्टरी' को जमकर मजाक भी बनाया। हालांकि, राहुल गांधी अपने उस बयान पर कायम रहे।

End of Feed