'एक पागल व्यक्ति हैं राहुल गांधी', नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बरसे हिमंत सरमा

Nandigram Bypoll: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति करार दिया। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

Nandigram Bypoll: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद ''लोकतंत्र की हत्या'' वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा और कहा कि ''राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति हैं, कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, तो कभी बिना दाढ़ी के दिखाई देते हैं''।

Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)

सरमा ने 19 साल पुराने मामलों के सिलसिले में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि यह "पुलिस का कर्तव्य" था।

End of Feed