एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राघव चड्ढा, कहा- भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करता

दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोला। इस दौरान चड्ढा ने कहा कि देश शांति का पक्षधर है, लेकिन अगर कोई हमारे देश में आतंक फैलाएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होनें इस वैश्विक मंच से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का आह्वान भी किया।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में में चोसुन मीडिया और सेंटर फॉर एशिया लीडरशिप के सहयोग से आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को दुनिया के सामने पेश किया। ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भारत अब आतंकवादी हमलों पर केवल दुख व्यक्त नहीं करता, बल्कि अब वह सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब भी देता है, जैसा ऑपरेशन सिंदूर में किया।

raghav chadha in seoul south korea

कॉन्फ्रेंस में बोलते राघव चड्ढा

शांति के साथ खिलवाड़ नहीं बर्दाश्त करेगा देश

इस कॉन्फ्रेंस में सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए यह स्पष्ट कर दिया कि अगर हमारे देश की शांति से खिलवाड़ किया गया, तो हम आतंक के ढांचे को जमींदोज कर देंगे, चाहे वो देश की सीमा के भीतर हों या बाहर।"

End of Feed