रेडियो मिर्ची ने Change is Us सहित अन्य के साथ मिलकर समुद्र किनारे चलाया क्लीन ड्राइव अभियान

Radio Mirchi Clean Up Drive: गणेश मूर्ति विसर्जन के बाद समुद्र किनारे बचे हुए अवशेषों को साफ करने के लिए रेडियो मिर्ची (Radio Mirchi) ने क्लीन अप ड्राइव का आयोजन किया। इस अभियान में कई संस्था रेडियो मिर्ची के साथ आए और पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

Radio Mirchi Clean Up Drive: रेडियो मिर्ची ने इस गणेश विसर्जन के मौके पर समुद्र किनारे क्लीन अप ड्राइव अभियान चलाया। इस क्लीन ड्राइव में रेडिया मिर्ची ने Change is Us, टाटा मोटर्स (Tata Motors), एलआईसी (LIC) और टीजेएसबी सहकारी बैंक (TJSB Sahakari Bank) के साथ पार्टनरशिप की। इस अभियान को "मिर्ची विसर्जन समुद्र बीच क्लीनिंग एक्टिविटीज" का नाम दिया गया। गणेश मूर्ति विसर्जन के ठीक एक दिन बाद इस अभियान को चलाया गया। इस पहल में आस्था, सहानुभूति और पर्यावरण संरक्षण के लिए सब एक साथ आगे आए।

Radio Mirchi Clean Up Drive

समुद्र किनारे क्लीन अप ड्राइव।

समुद्र किनारे बच जाते हैं अवशेष

बता दें कि पूरे देश में गणेश पूजा की जाती है और गणेश पूजा के बाद बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इससे देश के लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। हालांकि, विसर्जन के बाद समुद्र किनारे काफी अवशेष रह जाते हैं, जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है। इसी को देखते हुए रेडियो मिर्ची ने यह पहल की और इतने सारे संस्थानों को एक साथ लाया।

End of Feed